नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्य योजना बनाने चर्चा

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – कांग्रेस भवन में जिला वर्किंग कमेटी एवं नगर पालिका के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद एवं पार्षदों का विशेष बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में आहूत की गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, सभापति अमन चंद्राकर, निखिलकांत साहू, पूर्व पार्षद विजय साव, पार्षद राजेश नेताम, पूर्व येल्डरमैन अनवर हुसैन से महासमुंद में चल रही नगर पालिका की गतिविधियों की जानकारी ली गई एवं वार्ड मोहल्ले में हो रही समस्याओं को समाधान कैसे हो उसके बारे में विचार विमर्श किया गया। आगामी नगर पालिका चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस कमेटी एवं नगर पालिका परिषद के पदाधिकारी से चर्चा किया गया और चुनाव आयोग द्वारा मतदान सूची का पुनरीक्षण कार्य आरंभ किया जाना है जिसमें मतदाता सूची को दुरस्त करने की जवाबदारी सभी पार्षदों को दी गई जिससे मतदाता को मतदान के दिन कोई समस्या ना हो कुछ विशेष मांगों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग जी ने कार्य योजना बनाने की बात कही गई। उक्त बैठक में डॉ. रश्मि चंद्राकर जिलाध्यक्ष खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती राशि महिलांग नगर पालिका अध्यक्ष, कृष्णा चंद्राकर नगर पालिका उपाध्यक्ष, प्रभारी महामंत्री सुनील शर्मा, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, वर्किंग कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दाऊलाल चंद्राकर, श्रीमती सती साहू, सभापति अमन चंद्राकर, निखिलकांत साहू, राजेश नेताम, पूर्व पार्षद विजय साव, श्रीमती साधना सिंह नैनी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री, पूर्व येल्डरमेन अनवर हुसैन, पूर्व पार्षद राजू साहू, निर्मल जैन जिला कोषाध्यक्ष एवं अन्य पार्षद गण बैठक में उपस्थित रहे।