हाथी ने एक बार फिर बरपा कहर , पोड़ मे दो महिलाओं पर किया हमला एक की मौक़े पर मौत दूसरे महिला का उपचार जारी।

पांडुका – नेशनल हाईवे 130 से लगभग 1 किलो मीटर दूर पोंड के जंगल में घूम रहे। एक नर दंतेल हाथी ने एक बार फिर मौत का तांडव खेला है और एक महिला को पैरो से कुचल कर मार डाला है।और इस तरह 1सप्ताह के अंदर इस हाथी ने दो लोगो को मौत के घाट उतार दिया है। महासमुंद जिले के एक युवक को मार कर गरियाबंद जिला पहुंचा है।इस बार पोंड निवासी दो बुजुर्ग महिलाएं बरमत बाई और मंगली बाई फूटू निकालने पास के जंगल गई थी ।और इसी जंगल में घूम रहे गुस्सैल हाथी ने बरमत बाई को चपेट में ले लिया और मौत के घाट उतार दिया ,दूसरी महिला  मंगली बाई घायल बताई जा रही है।जंगल में मृतक के साथ गई मगली बाई ने घटना को अपने आखों से देखी है और मौत के मंजर को देख सिहर उठी। जो मौके से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई है।


यह दंतेल हाथी पिछले एक सप्ताह के पांडुका परिक्षेत्र के विभिन्न बिट में घूम रहा है। साथ ही नांघझर ,पचपेड़ी, पोंड, आसरा बोडरा बांधा कुगदा सहित पूरे आसपास गांव में वन परीक्षेत्र कार्यालय पांडुका द्वारा मुनादी करा कर सतर्क रहने और जंगल नही जाने की समझाइए दी गई है।साथ ही हाथी मित्र दल लगातार हाथी के स्वभाव और गुस्सैल को देखते हुए इससे दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए समझा रहे है।बावजूद उसके लोग अपनी जान की परवाह किए बिना जंगल जा रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी पाते हैं ।मौके पर वन विभाग के अधिकारी व हाथी मित्र दल तत्काल घटना स्थल के रवाना हो गए थे।घायल महिला को जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया गया।जहा उनका इलाज जारी है तथा मौके पर विभाग आगे की कार्यवाही में लगे हैं।मृतक महिला कमार समाज के अध्यक्ष की मां है।