हाई स्कूल का गाँव मे होना भी बेटियों के लिए गौरव :जिलाध्यक्ष

प्रमोद दुबे 

 महासमुंद – सरस्वती सायकल वितरण के तहत विगत दिनों शासकीय हाई स्कूल एम के बाहरा मे सायकल वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच कमल नारायण साहू ग्राम पंचायत एम के बाहरा, अध्यक्षता संतराम पटेल जनभागीदारी स्कूल समिति एमके बाहरा अति विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश साहू, जिलाध्यक्ष सहकारी समिति कर्मचारी संघ महासमुंद, लाला खिलेश साहू अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर एम. के. बाहरा थे.कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जयप्रकाश साहू जिलाध्यक्ष सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने कहा की गांव मे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खुलने से बालिकाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी. गांव मे हाई स्कूल का होना बेटियों की लिए गौरव की बात होगी.पहले अभाव के चलते कोसो दूर पैदल चलकर पढ़ाई पूरा किया करते थे श्री साहू ने सायकल प्राप्त करने वाली सभी बालिकाओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम को सरपंच कमल नारायण साहू, संतराम पटेल ने भी सम्बोधित किया.इस दौरान लाला खिलेश साहू ओमप्रकाश साहू, देलूराम चंद्राकर, कुंजलाल पटेल,नेमु लाल साहू,जोहन पटेल, बसंत पटेल, भुनेश्वर साहू, नीलकंठ पटेल, जगदीश तेली, दामोदर पटेल, नेतराम पटेल, देवांनंद साहू समेतहाई स्कूल के प्रिंसिपल ओपी उपाध्यय शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.