सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह ने मनोज शुक्ला को अपना निज सहायक नियुक्त किया है। निज सहायक पद की नियुक्ति का आदेश जारी करते हुए विधायक भरतपुर सोनहत रेणुका सिंह ने कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और कलेक्टर कोरिया को पत्र लिखा है। पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर व मनेन्द्रगढ़ के अलावा जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भेजी है।

गौरतलब है कि मनोज शुक्ला प्रदेश की संस्कारधानी राजनांदगांव के रहने वाले है। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के केंद्रीय राज्यमंत्री रहते हुए भी मनोज शुक्ला रेणुका सिंह के निज सहायक के तौर पर रहकर देश की राजधानी दिल्ली में भी कामकाज देखते थे। मनोज शुक्ला की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्याप्त किया है।
