तीजा पर्व के पूर्व शुरु हो महत्तारी वंदन फार्म भरने का पोर्टलः निखिलकांत

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – नगर पालिका सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने कहा कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि देने की भाजपा सरकार का दावा झूठा है। दो-तीन किश्त मिलने के बाद महिलाओं के बैंक खाते में राशि आना बंद हो गया है। महिलाएं राशि लेने बैंक पहुंच रही है, जहां उन्हें बैंक में राशि नहीं आने की जानकारी दी जा रही है। श्री साहू ने कहा अगर फार्म भरने पोर्टल शुरू नहीं हुआ तो महिलाओं के हक के लिए होगा आंदोलन। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से एक हजार रुपए प्रति माह देने का वादा किया गया था और चुनाव के दौरान भाजपा ने 85 लाख से अधिक महिलाओं से पॉर्म भी भरवाए थे। सरकार बनने के बाद प्रदेश के 45 प्रतिशत महिलाओं को यह राशि नहीं मिल रही है। राज्य सरकार झूठी वाहवाही लूटने के लिए हर माह 70 लाख महिलाओं को राशि देने का दावा करती है। सच्चाई यह है कि हर माह आधे से अधिक पंजीकृत महिलाओं को पैसा नहीं मिल रहा है। चार माह में योजना से जुड़े लगभग 20 लाख महिलाओं को राशि प्राप्त नहीं हो रहा हैं। योजना से वंचित शेष 45 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना में शामिल होने का अवसर भी नहीं दिया जा रहा है। श्री साहू ने कहा कि महतारी चंदन योजना में ऐसे महिलाएं भी पंजीकृत हैं, जिन्हें पहले ही विभिन्न प्रकार के पेंशन मिल रहे हैं। जैसे विधवा पेंशन, निराश्रित, पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, परित्यक्ता पेंशन आदि के रूप में 500 रूपए प्रदान किया जाता है।

नियमतः इन महिलाओं को सरकार द्वारा 500 रूपए पेंशन राशि तथा 1000 रूपए महतारी वंदन योजना को राशि को मिलाकर कुल 1500 रूपए प्रदान किया जाना चाहिए। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। इन महिलाओं को केवल १ हजार हो प्रदान किया जा रहा है, इसमें महतारी बंदन के तहत निराश्रित महिलाओं को केवल 500 रूपए दिये जा रहे हैं। भाजपा सरकार इन महिलाओं के साथ वादा खिलाफी कर रही है। इसक अलावा वर्तमान में हजारों पात्र गरीब परिवार की महिलाओं का पंजीयन नहीं हो पाया है। उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान करने पुनः तीजा पर्व के पूर्व आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू किया जाना चाहिए। तथा समस्त पंजीकृत महिलाओं को तीजा पर्व के पूर्व योजना की राशि का भुगतान किया जाना चाहिए।