खोंगापानी के राजीव गांधी चौक पर हुआ आयोजन।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – संचार क्रांति के जनक और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी खोंगापानी के द्वारा अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी और नेता प्रतिपक्ष, पार्षद वार्ड क्र.04 नगर पंचायत खोंगापानी जिला एमसीबी जगदीश मधुकर के नेतृत्व में खोंगापानी के हृदय स्थल मुख्य मार्ग राजीव गांधी चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर व अगरबत्ती, मोमबत्ती जला कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजली अर्पित की गई।नेता प्रतिपक्ष जगदीश मधुकर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत जिस विकास की राह पर अग्रसर है। उसकी नींव दूरदर्शी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रखी थी, वहीं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने भी उपस्थित समस्त सदस्यों को राजीव गांधी के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, भरतपुर सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों, मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक विनय जायसवाल, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय एवं नगर कांग्रेस, जनप्रतिनिधिगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
