रक्तविरों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कुरूद – ग्राम परखंदा के रक्तदान जीवनदान संगठन द्वारा विगत कुछ वर्षों से जरूरतमंद लोगों को लगातार रक्तदान कर समाज सेवा का कार्य किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के डॉ चम्पेश्वर सोनकर ने बताया कि युवाओं द्वारा संगठन बनाकर लगातार गांव में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर समाजसेवा का कार्य किया जा रहा है इसी परिपेक्ष्य में संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को रक्तदान करने प्रेरित भी कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि लगभग 60 से 65 युवाओ की टीम है जो हमेशा रक्तदान करने हेतु तैयार रहते हैं। जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा रक्त का इंतजाम करते रहते है। युवा स्वयं रक्तदान करने के साथ साथ अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करते हैं। डॉक्टर चम्पेश्वर सोनकर ने रक्त दान के फायदा बताया कि रक्तदान देने से शरीर का बड़े से बड़े रोगों का अंत होता है रक्तदान से हमारे शरीर का बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है रक्तदान देने वाले व्यक्ति को जिंदगी में कभी हार्ट अटैक, कैंसर एवं शरीर में कभी त्वचा रोग नहीं होता क्योंकि शरीर के अंदर हीमोग्लोबिन का जीवन का 120दिन का रहता है इसके बाद वह स्वतः ही मरकर यकृत में समा जाता है इसलिए उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोगों को रक्तदान कर दूसरों के जान तो बचाएंगे साथ ही अपने शरीर का भी शुद्धिकरण करते रहेंगे और हार्ट अटैक कैंसर जैसे रोगों से बचे रहेंगे। इस अवसर पर रक्तदान जीवन समिति के सदस्य टोमन पांडे, चोवा पांडे, दुष्यंत ढीढ़ी, अजीत निषाद, योगेश विश्वकर्मा, हितेश निषाद, उमेश्वर साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।