धमतरी – भारतीय किसान संघ की बैठक शनिवार को कृषि उपज मंडी परिसर कुरूद में संपन्न हुई। जिसमें आने वाले तीन वर्षों के लिए जिले के नए पदाधिकारीयों का चयन किया गया।बैठक की शुरुआत भगवान बलराम की पूजा अर्चना कर किया। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए भारतीय किसान संघ प्रदेश पदाधिकारी डॉ विशाल चंद्राकर अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश महामंत्री नवीन शेष प्रदेश संगठन मंत्री तुलाराम धीवर प्रदेश महिला प्रमुख ज्योति साहू निर्वाचन अधिकारी के रूप में शामिल हुए। पदाधिकारियों ने कुरूद मंडी परिसर के धान खरीदी स्थल का जायजा लिया। तत्पश्चात मंडी परिसर में संगठन की तरफ से वृक्षारोपण किया गया।निर्वाचन में मगरलोड, कुरूद, धमतरी, भखारा ब्लॉक से आए 84 निर्वाचित प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध लालाराम चंद्राकर ग्राम दहदहा, उपाध्यक्ष डॉ कपिल पटेल, सिंधु बैस जिला मंत्री दुलार सिंह सह मंत्री मंसाराम साहू मगरलोड़ व्यास नारायण साहू परसतराई कोषाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर उमरदा कार्यालय मंत्री राजकुमार चंद्राकर कुरूद युवा प्रमुख मनहरण भेंडसर महिला प्रमुख पूर्णिमा साहू जोरातराई जैविक प्रमुख विनय साहू आमडी पर्यावरण प्रमुख शत्रुघ्न साहू भैंसमुंडी बी प्रमुख बसंत साहू मगरलोड राजस्व प्रभारी ठाकुर राम साहू मेंबर का सहकारिता भोलाराम साहू जुगदेही विपणन प्रमुख श्रवण साहू मोहदी विद्युत प्रभारी रामेश्वर सिंहा कुरूद विधि प्रकोष्ठ श्याम सुंदर चंद्राकर प्रचार मंत्री हेमेंद्र साहू परखंदा कार्यकारिणी रमन साहू गाड़ाडीह दुर्गा साहू ज्योति साहू मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष तोमन साहू सहित सभी सदस्यों का चुनाव निर्विरोध रूप से भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि के रूप में किया गया। जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकरद्वारा संगठन के सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए कृषक हित में प्रत्येक ग्रामीण स्तर पर समस्या का समाधान करने का तत्पर रहने को कहा। आभार प्रदर्शन डॉक्टर कपिल पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर फतेलाल साहू कमलेश मारकंडे डोमेश्वर हीरालाल डॉ भोजराज हजारी राम साहू केशव राम भक्त राम साहू खिलावन चंद्राकर ओमकार चंद्राकर लाला रामचंद्राकर हरिराम चक्रधारी टेकराम अनिल चंद्राकर ललित कुमार सिंहा केशव राम रामकुमार सिन्हा टुमेंदसाहू लखन साहूसहित अनेको के कृषक कार्यक्रम में शामिल हुए।
