प्रमोद दुबे
महासमुंद। शहरवासियों की सुख समृद्धि की कामना को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग व पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में शनिवार को पालिका कार्यालय परिसर से बम्हनी कनेफेरा तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। महिलांग परिवार व नपाध्यक्ष के आह्वान पर कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह दोपहिया से सैंकड़ों कांवरिए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वात्रा में शामिल होने पालिका कार्यालय पहुंचे। पालिका कार्यालय से 11 बजे भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ कांवरिए कचहरी चौक, बरोडा, शास्त्री चौक होते बम्हनी स्थित श्वेत गंगा से बम्हनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया, बाद जल लेकर कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। यात्रा में शामिल सभी भक्तों ने नपाध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग और त्रिभुवन महिलांग के साथ बम्हनी और कनेकेरा स्थित शिवलिंग में जलाभिषेक किया और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा में शामिल सभी भक्तों का नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग व महिलांग ने आभार जताया वहीं कांवड़ यात्रा आयोजित करने के लिए नागरिकों ने भी श्रीमती महिलांग व परिवार की प्रशंसा की। यात्रा में सभापति सरला गोलू मदनकार, बबलू हरपाल, डमरूधर माँझी के साथ नीरज परोहा, अरिश अनवर, सघनजोत सिंग, सोमेश महिलांग, अंकित राय, प्रताप अंबिलकर, दीपक ठाकुर, सुरज नायक, रुपेश महिलांग, अंकित महिलांग, उदय सिन्हा, सुनील नायक, दीपक चंद्राकर, जय कोसरिया, पप्पू साहू, जितेश चंद्राकर,, नितिन राजपुरोहित, गुलाब राजपुरोहित, मुरारी साहू, तरेन चंद्राकर, माया पांडेय, लक्ष्मी सोनी, ममता बरगा, राखी ठाकुर, डॉली मदनकार, ईशा टंडन, सोनम, प्रिया मदनकार, रानी, रमा, टिकेश्वरी, हेमलता, सोम्पा बोस, रेखा बेहरा, रागिनी, सुरेखा शर्मा, दुर्गा यादव, नम्रत्ता देवांगन, मनीषा परोहा, रितुषा परोहा, पिंकी सोना, रितु महिलांग, दुलारी पटेल, बिंदु विशाल, सुमति कसना,पार्वती ध्रुव, भुनेश्वरी साहू, रंजिता चौहान समेत बड़ी संख्या में नेता और नागरिक गण शामिल रहे।
कांवड़ यात्रा का स्वागत
पीजी कॉलेज के समक्ष विद्यार्थियों ने नपाध्यक्ष राशि और त्रिभुवन महिलांग का पुष्प माला पहनाकर और यात्रा में शामिल सभी कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसके साथ ही गुरु गोबिंद उद्यान, कलेक्टर कार्यालय के समक्ष, बाबा रामदेव मंदिर, महामाया मंदिर, माकड़े दुकान, बस स्टैंड साहू चाव, नेहरू चौक और बरोडा चौक के समक्ष भव्य स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए करीब दोहपर 3 बजे ग्राम कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां एक- एक कर सभी ने कनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
