प्रमोद दुबे
महासमुंद । महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीटीआई रोड स्थित कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महापुरुषों को याद किया। साथ ही आज़ादी के महत्व को भी बताया। स्वतंत्रता दिवस की सुबह विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अपने कार्यालय पहुंचे। वहां अन्य नेतागण व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। फिर तिरंगे झंडे को सलामी दी। फिर सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान विधायक श्री सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैंए लेकिन हमें इस आजादी का महत्व जानना जरूरी है। देश को आजाद करने के लिए कई देशभक्तों ने अपने प्राण त्याग दिए। अंग्रेजों से हर प्रकार से लड़ाई लड़कर हमें आजादी दिलाई। हमें इस आजादी को अक्षुण बनाए रखना है। देश के सुनहरे भविष्य के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों को याद कर हमें देश के लिए कुछ करना होगा, जिससे देश की तरक्की हो।
