शास्त्री चौक ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी निखिलकांत ने।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद । नगर पालिका सभापति व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सर्वप्रथम उन्होंने शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्रीस्व. लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देशनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। इस दौरन वार्ड 26 के पार्षद मनीष शर्मा ने भी पं. शास्त्री का स्मरण किया। पश्चात श्री साहू ने चौक में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने वहा उपस्थिति नगरवासी एवं स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के साथ भारत माता की पूजा कर ध्वजारोहण किया। उन्होंने नन्हें बच्चों को तिरंगे की सम्मान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, यह हम सभी देश वासियों का अभिमान है। तिरंगा हमारा आन, बान, शान है। तिरंगे के तीन रंगों से एकता, शांति व भाईचारे का संदेश मिलता। श्री साहू ने सभी बच्चों को चॉकलेट वितरण किया। इस अवसर नन्हे बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस अवसर पर रत्नेश साहू, संदीप मिश्रा, शुभम चंदराकर, धर्मेश साहू, मनहरण यादव, अशोक जोगी, आलोक धीवर, दामू साहू, कमलेश साहू, संतु धीवर, टिकेंद्र यादव शामिल हुए।