शहर के बैजनाथ तालाब के किनारे चलाया गया सफाई अभियान

विधायक श्री नेताम और कलेक्टर ने भी किया श्रमदान

उत्तर बस्तर कांकेर – शहर के मध्य जिला कार्यालय के सामने स्थित बैजनाथ तालाब के किनारे आज सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रमदान कर सहभागिता निभाई। उक्त सफाई अभियान में शामिल होकर कांकेर विधायक  आशाराम नेताम और कलेक्टर  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने भी श्रमदान किया। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों से अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए सफाई अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।आज सुबह 7ः30 बजे नया बस स्टैण्ड के पास स्थित बैजनाथ तालाब के किनारे बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य, नगर सैनिकों और नगर पालिका के कर्मचारियों ने एकजुट होकर सफाई अभियान में अपना योगदान दिया। इस दौरान एडीएम श्री एस. अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ  सुमित अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता  अजय पप्पू मोटवानी,  हलधर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक संगठन सहित सभी वर्ग के लोग श्रम दान कर अपना योगदान दे रहे हैं।