उत्कृष्ट कार्य करने वाले 116 अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत
महासमुंद – महासमुंद जिले में 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 77 वर्ष पूरा होने के साथ ही 78 वें स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह मंच पर मौजूद थे।

मुख्य अतिथि दयाल दास बघेल ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में 20 वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस की कुल 11 टुकड़ियों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि श्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे एवं कपोत आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डर का परिचय लिया गया। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने जिले में निवासरत शहीद के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 116 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
समारोह में 11 विद्यालयों के 345 विद्यार्थियों ने योग विधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और परम्परा तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूली छात्र
