*स्व.सोमप्रकाश गिरी कुरूद की राजनीति के पितामह थे:-शशी गौर*

*स्व.सोमप्रकाश गिरी कुरूद की राजनीति के पितामह थे:-शशी गौर*

मुकेश कश्यप@कुरुद:-पिछले दिनों कुरुद विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं भूतपूर्व विधायक स्व. सोमप्रकाश गिरी का निधन होने से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।सभी जनप्रतिनिधियों ,पार्टी के सीनियर नेताओं ,सभी कांग्रेसजनो एवं सभी वर्गों ने अपनी ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर शत-शत नमन किया है।
कुरूद विधानसभा प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शशी सिंह गौर ने भी दिवंगत नेता के कार्यकाल के अविस्मरणीय पलो को याद करते हुए कहा कि वे अपने दौर के महान एवं शीर्ष नेताओं में रहे।कुरुद विधानसभा जो कि पूरे छत्तीसगढ़ में खास स्थान मानी जाती है,उस जगह की राजनीति के वे भीष्म पितामह के समान थे।जहां तक मेरा मानना है कि इस स्थान में कांग्रेस को मजबूत ढंग से स्थापित करने और कार्यकर्ताओं को तैयार करने में उनका प्रेरणामयी योगदान रहा।उन्होंने काफी लंबे समय तक कुरुद की सक्रिय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई।मैं उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी महान आत्मा की शांति के लिए भगवान से कामना करती हूं और प्रभु से यही दुआ करती हूं कि दुख कि इस घड़ी में उनके परिवार को सम्बल प्रदान करें।