*कोरोना संक्रमण से बचने युवाओं ने किया ग्राम सिहाद में सेनेटाईजेशन
*
मुकेश कश्यप@भखारा:- पूरे विश्व मे तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से बचने ग्राम सिहाद के 5 युवाओ ने अपने गॉव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्राम को कोरोना मुक्त करने के लिए पूरे गॉव का सेनेटाईजेशन किया। सतनामी समाज जिला अध्यक्ष कमल कुर्रे ने बताया उन्होंने अपने नेतृत्व में मोर्चा सम्हाला और डुमन बैस, लिलेश्वर रात्रे,गिरिराज मार्कण्डेय, गितेंद्र साहू आदि युवाओं के साथ मिलकर इस कार्य को सम्पन्न किया।इनके कार्यो की सराहना वरिष्ठजनो सहित समस्त ग्रामवासियों ने की।इस दौरान सभी से अपील की गई कि जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले और मास्क , सेनेटाइजर का प्रयोग कर सोशल डिस्टेंस का पालन करें। ,
