लिटिल मिलेनियम व अलास्का पब्लिक स्कूल में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस।

देशभक्ति के नारों एवं गीत, संगीत से गुंजायमान रहा स्कूल।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी। लिटिल मिलेनियम व अलास्का पब्लिक स्कूल में हर्ष उल्लास के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ स्कूल के डायरेक्टर्स मो. फिरोज एवं रुहीन मंसूरी के द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर फूलों की माला पहना कर तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्- पश्चात उनके द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। ध्वजा रोहण के साथ स्कूल के सभी बच्चों ने राष्ट्र गान अपनी मीठी मीठी आवाज में गया। साथ ही साथ जय हिंद, भारत माता की जय, भारत देश अमर रहे के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्कूल के डायरेक्टर और शिक्षिकाओं ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया।साथ ही साथ भारत माता के अमर जवानों के बारे में बताया।हमारे तिरंगे झंडे के तीनों रंगों का महत्व तथा तिरंगे के सम्मान में कुछ खास बातें बच्चों को बताई गई। 78वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा कुछ खास प्रस्तुति दी गई। कक्षा प्लेग्रुप के बच्चों ने “स्वतंत्रता सेनानी”, कक्षा नर्सरी के बच्चों ने “हम इंडिया वाले” गाने में बहुत प्यारा डांस किया। उनके नन्हे कदमों ने सबका दिल छू लिया। कक्षा केजी 1 के बच्चों द्वारा “जलवा तेरा जलवा – जलवा” डांस के माध्यम से अपना जलवा दिखाया। कक्षा केजी 2 के बच्चों ने हमारे आर्मी मैन को “संदेशे आते हैं”गाने के माध्यम से याद किया।

साथ ही साथ “मेरे भारत की बेटी”गाने में बच्चियों ने सराहनीय डांस किया। कक्षा 1 के बच्चों ने “रंग दे बसंती “गाने में बहुत प्यारा डांस किया। शिवम कुमार और सिया वैश्य ने अपने एकल परफोर्मेंस से सबका मन मोह लिया। इस प्रकार बच्चों ने इस स्वतंत्रता दिवस पर आधारित इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों का मुंह मीठा कराया गया। बच्चों को मिठाई देकर विदा किया गया।मंच का संचालन स्मृति गुप्ता एवं नेहा यादव के द्वारा किया गया।

यह कार्यक्रम स्कूल के संचालक मो. फिरोज की देखरेख व उनकी सहायक टीम इलियस खान, स्मृती गुप्ता, निशी विश्वकर्मा, रोहिणी फर्कसे, नेहा यादव, तेजस्वानी नामदेव, तसलीम मंसूरी, जरीन खान, नंदनी विश्वकर्मा, गीता कुशवाहा, अनामिका आईन्द, खुशी गुप्ता और सहकर्मी उमा तिवारी एवं शांति जायसवाल के सहयोग से सफल रहा।