उल्लासमय होगा छत्तीसगढ़, असाक्षरों के जीवन से मिटेगा अंधियारा।

उल्लास कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिये जिला एमसीबी में शपथ ग्रहण का आयोजन।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ – उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिये विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ ज़िला एमसीबी में संकुल स्तरीय जाति प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा मे उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम ,जन-जन साक्षर थीम मे जिला एमसीबी के डीपीओ ब्रह्म सिंह ने कहा कि वयस्कों को पढ़ाते समय आने वाली चुनौतियों को एड्रेस करने की आवश्यकता है। शिक्षार्थी अपने रोजमर्रा की चीजों से परेशान रहते हैं तथा स्वयंसेवी भी बेरोजगारी जैसी बातों से परेशान होते हैं अतः दोनों को मोटिवेशन की अत्यंत आवश्यकता होती है।
श्री सिंह के अनुसार हमें कम से कम शिक्षार्थी लेकर शुरुआत करनी चाहिए। अपने आस-पास पड़ोस के असाक्षरों को पढ़ाना चाहिए तथा हर व्यक्ति को स्वयंसेवी शिक्षक होना भी चाहिए। स्वयं सेवी शिक्षकों को सम्मानित करना चाहिए तथा उनके अच्छे कार्यों को रिकॉग्नाइज करना चाहिए। स्वयं सेवी शिक्षक अपने घर व परिवार से शुरुआत करें। पहले परिवार फिर मोहल्ला तथा गांव इन छोटी इकाइयों से सफलता आना शुरू होता है।


बीपीओ साक्षरता मनेंद्रगढ़ सुशील शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी जब शाला आते हैं तो उनके बहुत सारे सपने होते हैं लेकिन वयस्कों को पढ़ाना बहुत ही मुश्किल होता है। इनकी शिक्षण पद्धति बहुत अलग होती हैं तथा उनकी मनोदशा तथा मनोवृति भी अलग होती है। ये सम्मान के हकदार होते हैं तथा पढ़ाते समय उनके आत्म सम्मान को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए। वे अनुभवी होते हैं। बहुत सारी बुनियादी बातें पहले से ही जानते हैं हमें उन्हें केवल अक्षरों से जोड़ना है। इसके बाद सुशील शर्मा द्वारा सभी को शपथ ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम मे संस्था प्राचार्य बलराज पाल, सरपंच बेलबहरा, डीपीओ ब्रह्म सिंह, बीपीओ सुशील शर्मा, समन्यवयक धर्मेंद्र सिंह, व संकुल के समस्त शिक्षक और बच्चों,पालकों की उपस्थिति में उल्लास शपथ ग्रहण कराया गया।