कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ली ब्लॉक अध्यक्षों का ऑनलाइन मीटिंग।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के द्वारा महासमुंद जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों का ऑनलाइन मीटिंग लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशो से अवगत कराया। इस ऑनलाइन मीटिंग मे लोकसभा प्रभारी दीपक मिश्रा तथा जिला प्रभारी दिनेश यदु ने भी ब्लॉक अध्यक्षो से चर्चा कर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशो को विस्तार से समझाया।जिसमे आगामी 11 अगस्त को मिनीमाता की पुण्यतिथि पर मिनीमाता के व्यक्तित्व व समाज मे उनके योगदान को स्मरण कर सभी ब्लाॅक में श्रद्धांजली सभा आयोजित करने तथा आजादी के 77वी वर्षगाँठ के पूर्व 14 अगस्त को संविधान यात्रा का आयोजन प्रदेश के सभी ब्लॉको मे किया जाना है अतः समस्त ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र मे हाथो में तिरंगा लिए हुए और गांधी जी के फोटो लेकर संविधान यात्रा निकालना है जिसमे देश के संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा करना है।

आज जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से भाजपा सरकार के द्वारा गौठानो को बंद कर दिया गया है, गोधन न्याय योजना को बंद कर दिया गया है जिसके कारण सड़कों में मवेशी घूम रहे हैं सड़कों में मवेशी के होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है भारतीय जनता पार्टी गौ सेवा के नाम पर केवल राजनीति करती है गौठान को बंद करके भाजपा सरकार ने गायों और मवेशीयो के साथ जनता को सड़को पर मरने छोड़ दिया है इसके विरोध में कांग्रेस के द्वारा 16 अगस्त को सभी ब्लॉक में गौ सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया है जिसमे सडको पर घूम रहे मवेशीयो को लेकर कलेक्ट्रेट, तहसील कार्यालय, एडीएम कार्यालय, उप तहसील कार्यालय में ले जाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा आगे डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि केरल के वायनाड में आई आपदा से प्रभावित लोगों के सहायता के लिए मैंने केरल रिलीफ फंड में अपना योगदान दिया हम सभी केरल वासियों के साथ है।
सभी से आग्रह है आगे बढ़े और मुश्किल की घड़ी में केरल का साथ दे। आपके एक सहयोग से अनेक परिवारों के कठिन क्षण से राहत मिलेगी। साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व विधायक, विधायक और सभी जिला सहित ब्लॉक पदाधिकारी विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा केरल रिलीफ फंड के लिए क्यूआर कोड और अकाउंट नंबर जारी किया गया है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिस पर दान राशि देने का निवेदन ऑनलाइन बैठक में निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष डा रश्मि चन्द्राकर, लोकसभा प्रभारी दीपक मिश्रा, जिला प्रभारी दिनेश यदु, महासमुंद विधानसभा प्रभारी पंकज मिश्रा, खल्लारी विधानसभा प्रभारी सीटू सलूजा, सरायपाली विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सेन, जिला प्रभारी महामंत्री सुनिल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, जिला मीडिया प्रभारी मोती जांगडे, ब्लॉक अध्यक्षगण खिलावन बघेल, ढेलु निषाद, खिलावन साहू, भूपेंद्र ठाकुर, संतोष पटेल, रवि निषाद, करण सिंह दिवान, रविशंकर कश्यप, विजय साहू, पुष्पेंद्र पटेल, आर एन आदित्य, जितेंद्र सिदार, बलराम भोई।