प्रमोद दुबे
महासमुंद। छग क्रांतिकारी संगठन के अध्यक्ष डॉ उमेश शर्मा ने शहर में हो रहे ध्वनि, वायु जलवायु प्रदूषण पर रोक लगाने और इसको करने तथा इसके लिए अनुमति देने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए छग के राज्यपाल रेमन डेका के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में श्री शर्मा ने बताया है कि जिले के अफसरों की निष्क्रियता एवं एक शासकीय सेवक होने के नाते कर्तव्य में लापरवाही के चलते जिला मुख्यालय में कुछ तथा कथित पाखंडी धर्म के ठेकेदारों को इन अफसरों के संरक्षण से ध्वनि प्रदूषण, पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु प्रदूषण व अन्य माफियाओं को संरक्षण देकर शहर में भय का वातावरण निर्मित कर दिया है। शहर में हमेशा से कुछ अधर्मी, धर्म के ठेकेदार 24 घंटे शहर के विभिन्न गली-चौराहों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग कर शहर के शांतिपूर्ण वातावरण को प्रदूषित कर जनता को परेशान कर रहे हैं।
