सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। खेलो इंडिया योगासन वूमेन लीग 2024 के लिए एमसीबी जिले की नीलम गुप्ता को ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, नॉर्थ जोन और साउथ जोन के लिए जज नियुक्त किया गया है । श्रीमती नीलम गुप्ता 24 और 25 अगस्त को जोधपुर राजस्थान में होने वाली वेस्ट जोन खेलो इंडिया योगासन वूमेन लीग का भी प्रतिनिधित्व करेंगी।नीलम गुप्ता की नियुक्ति योगासन भारत के नेशनल कंपटीशन डायरेक्टर ने किया है ।

यह प्रथम अवसर है कि जब एमसीबी जिले से छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन से जुड़ी नीलम नेशनल जज के रूप में खेलो इंडिया योगासन कंपटीशन में प्रतिनिधित्व करेंगी। छत्तीसगढ़ योगासन भारत संगठन के जिला अध्यक्ष रामचरण केसरवानी एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश उपाध्याय ने इसे राष्ट्रीय उपलब्धि निरुपित किया है।
