प्रमोद दुबे
महासमुंद। बीते दो महीने के दौरान पुलिस ने गांजा के अवैध परिवहन के 29 प्रकरणों में 47 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 76 लाख रुपए से अधिक का कुल 585.632 किलो गांजा जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि महासमुंद जिले की पुलिस ने 1 जून से 6 अगस्त 2024 तक सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में 16 प्रकरण में 5 महिला सहित 27 आरोपियों से 182 किलो गांजा, कोमाखान में 5 प्रकरणों में 08 आरोपी से कुल 168.5 किलो गांजा कीमत 25,27,500 रुपए, थाना सरायपाली में 02 प्रकरण में 04 आरोपी के कब्जे से 54 किलो गांजा कीमत 5,80,000 रुपए, थाना बसना में 04 प्रकरण में 05 आरोपी के कब्जे से 25.9 किलो गांजा 2,36,000 रुपए, थाना तुमगांव में 01 प्रकरण में 02 आरोपी के कब्जे से 4.132 किलो गांजा कीमत 82640 रुपए, थाना सांकरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 151.1 किलो गांजा जब्त किया। इस तरह महासमुंद जिले में 29 प्रकरणों में 47 आरोपियों से कुल 585.632 किलो गांजा कीमत 76,36,140 रुपए और 19 वाहन जब्त कर आरोपियों को नारकोटिक एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा।
दो युवकों से गांजा जब्त
भंवरपुर पुलिस ने खोकसा- पतेरापाली मार्ग में में दो दो युवकों से: 3 किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवक वाहन को मोड़कर भागने लगे, लेकिन उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। सदेहियों ने पूछताछ में अपना नाम आंवला चक्का सरायपाली निवासी चमन उर्फ चिमन (24), बेहरापाली सरायपाली निवासी डेगलाल उर्फ राजेश नायक (20) बताए। आरोपियों के कब्जे से 2.99 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
