अध्यक्ष पद पर सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना गया पुरानिक कुर्रे 

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतोरा में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति में नये पदाधिकारियों का गठन 

फिंगेश्वर – शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतोरा में शाला प्रबंधन विकास समिति के नये पदाधिकारियों एवं सदस्यों का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से निर्विरोध पुराणिक कुर्रे को अध्यक्ष बनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अमरीका साहू सरपंच,पंच गण एवं अभिभावकों की उपस्थिति के बीच मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ वही नये सदस्य एवं पदाधिकारियों के रूप में प्रेमलाल गिलहरे, श्रीमती जमीला बाई गिलहरे, श्रीमती कुमेश्वरी बाई साहू , श्रीमती पार्वती बघेल बनाया गया । उक्त बैठक में विशेष रूप से श्रीमती अमरिका साहू सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा उदेराम साहु सरपंच प्रतिनिधि , रमेशर कंवर , नेमुराम कंवर ,जामबाई यादव , गायत्री बाई दीवान , छबि राम बघेल,आर.के.मन्नाडे प्रधान पाठक शिक्षक ओ.पी.साहु,बी.के.साहु की उपस्थिति रही जिन्होंने सभी नये पदाधिकारियों को बधाई दी ।

इस अवसर पर पुरानिक कुर्रे अध्यक्ष ने उपस्थित सभी बच्चों को अपने उद्बोधन में कहा मुझे जो दायित्व मिला है उसे मैं पूरे इमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा साथ ही विद्यालय के विकास में हर सम्भव मदद करते हुए बच्चों एवं विद्यालय हित में कार्य करूंगा आप सभी ने मुझे जो अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी इसके लिए आप का हृदय से आभार । छात्र अपना पूरा-पूरा ध्यान पढ़ाई लिखाई व समय-समय पर विद्यालय स्तर पर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग ले।