झलप चौक में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही।

प्रमोद दुबे 

बागबाहरा – रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश कुमार मिश्रा के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देने के बाद भी नगर के प्रमुख झलप चौक के पास मेन रोड में शराब की अवैध बिक्री धड़ले से हो रही है। जिसे आचकारी एवं पुलिस प्रशासन रोकने में असफल हो रहे हैं। जबकि आईजी द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र में शराब, गांजा एवं सट्टे के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए। लेकिन निष्क्रियता एवं उदासीनता के चलते नगर में शराब, गांजा एवं सट्टे के दो नंबरी धंधे जोरों से बढ़ गए हैं। यह दो नंबरी गौरख धंधा अब नगर में खुलेआम होने लगे हैं। नगर के शासकीय अंग्रेजी व देशी दुकान एवं शासकीय अंग्रेजी प्रीमियम दुकान के सुपरवाइजरों द्वारा कोचियों से साँठगाँठ एवं मिलीभगत कर उसे गोवा, प्लेन एवं बीयर बड़ी मात्रा में देते हैं। जिसे कोचिए लोग बोरियों में भर कर कार एवं बाईकों में रखकर ले जाते हैं। कोचिए लोग शाम के बाद शराब दुकान में जाकर अंधेरे एवं सुनसान का फायदा उठा कर यहाँ से बड़ी मात्रा में ले जाते हैं। तथा उसे मदिरा प्रेमियों को ज्यादा रेट में अपने मनमाने ढंग से बिक्री करते हैं। यह धंधा नगर में सैकड़ों स्थानों पर खुलेआम बेखौफ हो रहे हैं। जिस पर आबकारी एवं पुलिस प्रशासन का ध्यान आकर्षित नहीं है। नगर में अवैध शराब की बिक्री धड़ाले से होने के कारण मारपीट, लड़ाई झगड़ा, गाली गलौच की घटनाएं आम बात हो गई है। वहीं नगर के चौक चौराहों एवं गली मोहालों के वातावरण प्रदूषित हो गया है। नगर के झलप चौक, भानपुर, शांति नगर, ढांगा डिपरा पारा, लालपुर, कर्रापारा, अचानकपारा, बिरना पारा, बाजार पारा, डबरापारा, फूलवारी पारा, पोटर पारा, मंडी पारा, तेंदूलोथा, नवांगांव, दैहानी भांठा, हरनादादर, सुनसनिया आदि स्थानों पर शराब, गांजा एवं सट्टे का अवैध कारोबार इन दिनों जोरों से हो रहा है। इस गोरख धंधे पर धरपकड़ की कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं। इस मुद्दे को नगर वासियों एवं मीडिया वालों द्वारा लगातार पुलिस प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाए जाने के बाद भी धरपकड़ की कार्रवाई शून्य है। जिससे पुलिस की छवि खराब हो रही है। पुलिस को चाहिए की दो नंबरी धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफकड़ाई से कानूनी कार्रवाई किया जाए। ताकि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम बना रहे। तथा अपराधियों में पुलिस का भय एवं दहशत बना रहे।