प्रमोद दुबे
महासमुन्द – शाला में प्रायमरी के बच्चों के द्वारा बेगलेस-डे पर हरेली पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। मनोहर महान्ती के मुख्य आतिथ्य में शाला प्रधानाचार्य श्रीवास्तव, नैना उमा समद्दर, किरण निषाद ने दीप प्रज्वलित कर कृषि औजारी की पूजा की एवं चिला, गुलगुला का भोग लगाकर भगवान से आर्शिवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रायमरी के बच्चों ने गेड़ी, फुगड़ी, बिल्लस, भौरा के खेल का आनन्द लिया, छत्तीसगढ़ी गीत व नृत्य प्रस्तुत किये। इस अवसर पर शाला परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। हरियाली प्रसंग पर सभी कक्षा के बच्चें हरे परिधान पहनकर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।
