लिटिल मिलेनियम व अलास्का पब्लिक स्कूल में मनाया गया ग्रीन डे।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – लिटिल मिलेनियम व अलास्का पब्लिक स्कूल में 30 जुलाई को प्री प्राइमरी और प्राइमरी विद्यार्थियों के द्वारा ग्रीन डे मनाया गया। इस आयोजन की शुरुआत में स्कूल के संचालक मो. फिरोज के द्वारा बताया गया कि ग्रीन डे प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारे प्यार को दर्शाता है। हम अपने पर्यावरण की देखभाल करने के लिए इस दिन को मनाते हैं। हरा रंग प्रकृति, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक है। हमें हमेशा अपने पर्यावरण की देखभाल करना चाहिए, अपने आस-पास हरियाली बनाए रखनी चाहिए, जिससे हमें कभी ऑक्सीजन की कमी ना हो।

इस आयोजन में बच्चों के लिए हरे रंग से जुड़ी कई गतिविधियां और खेल आयोजित किए गए। जैसे Leaves butterfly, Colour the parrot, Making tree, Ladyfinger print, Pick your dreams, Leaves creativity etc.

ग्रीन डे के अवसर पर बच्चों के लिए हरे रंग से संबंधित फैंसी ड्रेस का भी आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा हरे रंग की प्रस्तुति दी गई जैसे: अंगूर, गोभी, पेड़, तोता, पृथ्वी इत्यादि के अलग-अलग पोशाक पहन कर बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

ग्रीन डे का कार्यक्रम स्कूल के संचालक मो. फिरोज की देखरेख व उनकी सहायक टीम इलियास खान, स्मृती गुप्ता, निशी विश्वकर्मा, नेहा यादव, रोहिणी फर्कसे, शबनम बानो, तेजस्वनी नामदेव, तसलीम मंसूरी, माधवी राव, जरीन खान, नंदनी विश्वकर्मा, गीता और सहकर्मी उमा तिवारी, शांति जायसवाल, सुशीला के सहयोग से सफल रहा।