कांकेर – कलेक्टर जनदर्शन में आज सिरसिदा निवासी 75 वर्षीय श्री चन्दूराम विश्वकर्मा द्वारा अपनी समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया। उनके आवेदन पर कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल चन्दूराम को श्रवण यंत्र प्रदाय किया। श्रवण यंत्र पाकर चन्दूराम अत्यंत प्रसन्न होकर कहा कि अब मुझे सुनाई दे रहा है। उन्होंने शासन को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं थी कि इतनी जल्दी मेरी समस्या का समाधान हो जाएगा।
