पुल टूटने से खेत में भरा पानी किसान की फसल हुई बर्बाद , अब परिवार के पोषण को लेकर किसान हुआ परेशान
गुप्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी ओर एसडीओ – इंजीनियर की तिकड़ी ने घटिया निर्माण को दिया अंजाम
ईश्वर सोनी बीजापुर
बीजापुर – प्रदेश में यदि सबसे ज्यादा अखबारों की सुर्खियों में रहने वाला पीएमजीएसवाय गांवों में अनुपातहीन सड़कों एंव पुलियो के निर्माण के लिए जिम्मेंदार है। गुणवत्ता की लीपीपोती को लेकर सरकार और प्रशासन के ढीले रवैये से सरकारी राजस्व के साथ ग्रामीणों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ऐसी ही एक तस्वीर भोपालपट्टनम ब्लाक से निकल कर आई है इस तस्वीर से भ्रष्टाचार किस चरम पर है सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है , आज हम भ्रष्टाचार की ऐसी तस्वीर दिखा रहे हैं, जो विकास के लाख दावों की पोल खोल कर रख देगी , महज हल्की बारिश से ही पीएमजीएसवाई सड़क पर बनी पुलिया सूखे पत्ते की तरह बह गई और किसान के खेत में मलबे का ढेर लग गया।मलबे की ढेर ने किसान के सालभर की पूंजी को बर्बाद कर दिया, जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

हम बात कर रहे हैं जिले के भोपालपटनम ब्लॉक पीएमजीएसवाय के तहत दमपाया से सेड्रापल्ली,यापला और बन्देपारा जाने वाली सड़क पर बसे गांव सेंड्रापल्ली की है।जहां पीएमजीएसवाई ने 4 साल पहले पुलिया का निर्माण कराया था। निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार इस कदर हावी था कि हल्की बारिश से ही पुलिया ढह गई।

जिले के भोपालपटनम ब्लॉक में ठेकेदार गुप्ता कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया गया एक प्रधानमंत्री सड़क दमपाया के सेंड्रापल्ली और यापला से बन्देपारा को जोड़ती है।इस पर बना एक पुलिया महज थोड़ी सी बारिश में ही बह गई।इससे लोगों का आवगमन बाधित होने के साथ कनेक्शन भी टूट गया।पर जो तस्वीर सामने आई है,वो ये बता रही कि करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़कों पर विकास के मानक क्या होते हैं,गुणवत्ता किस दर्जे की होती है कि थोड़ी सी बारिश में सब कुछ बह जाती है।

सेंड्रापल्ली के ग्रामीणों ने बताया इस सड़क और पुलिया को बने महज 4 साल ही हुए होंगे,चार साल के अंदर यह पुलिया दो बार टूट गया है , पुलिया टूटने की वजह से पानी खेत मे चला गया और किसान की फसल बर्बाद भी हो गई , आने जाने में बहुत परेशानी होती है , शासन प्रशासन से माग करते है इस पुलिया के निर्माण करने वाले दोषी ठेकेदार ,एसडीओ इंजीनियर पर कार्यवाही करे।
पांच साल तक सड़क – पुलियो के मेंटनेंस की जिम्मेदारी भी ठेकेदार पूरा नहीं कर रहे हैं
विभाग द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी को पांच साल तक सड़कों एंव पुलियो के मेंटनेंस की जिम्मेदारी भी दी गई है लेकिन बीजापुर जिले में ठेकेदार मेंटनेंस को भी पूरा नहीं कर रहे हैं
एक भी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं-::- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में लगीं एजेंसियों और ठेकेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार और गड़बडिय़ों की शिकायत पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।आज तक किसी ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट तक नहीं किया गया है। मैदानी स्तर पर जमे अधिकारी उच्चाधिकारियों से सेटिंग कर ठेकेदारों को मोटे कमीशन लेकर शिकायतों पर परदा डाल रहे हैं

सूत्रों की माने तो PMGSY के एसडीओ ने ठेकेदार से मिल इस पुलिया के निर्माण किया था,जो पिछले दो साल से बारिश में पुलिया बह जाता है।पुलिया निर्माण में किस कदर भ्रस्टाचार किया गया है इसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है।जब विभाग के अफसर ही ठेकेदार से मिल इस तरह भ्रस्टाचार कर घटिया निर्माण करेंगे तो फिर दुसरो को बोलना बेईमानी होगी।ऐसे ठेकेदार से राशि वसूल करने के साथ ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही करनी चाहिए साथ ही विभाग के अफसर पर निलबंन की कार्यवाही करते हुए विभागीय जांच कर उचित कार्यवाही करनी चाहिए।लेकिन सवाल यह खड़े होता है कि क्या ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही होगी या फिर जांच के नाम पर खाना पूर्ति कर दिया जाएगा
