दो सूत्री मांग को लेकर 29जुलाई से तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन
मांगे पूरी नहीं होने कि स्थिति मे 5अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल
प्रमोद दुबे
महासमुंद – सहकारी समितियों मे कार्यरत डाटा एंट्री आपरेटर संघ ने तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन हेतु सुचना आयुक्त सहकारी संस्थाए रायपुर मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी केंद्रिय बैंक रायपुर जिले के उपायुक्त सहकारी संस्थाएं,नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक,प्राधिकृत अधिकारी समस्त सहकारी समितियों को दी है.संघ के मुताबिक इस धरना प्रदर्शन मे प्रदेश के 2700 आपरेटर शामिल होकर अपनी मांगो के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन नया रायपुर तुता मे करेंगे.इसके पूर्व 24जुलाई को संघ ने धरना प्रदर्शन एवं हड़ताल आदि कि सुचना स्थानीय प्रशासन को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे दिया गया है.सहकारी समितियों मे कार्यरत आपरेटर संघ कि दो सूत्रीय मांगो मे पहला मांग 23350 रूपये मासिक मानदेय के साथ बोनस भत्ता भविष्य निधि लागू करना तथा दूसरा मांग कम्प्यूटर आपरेटरो को नियमानुसार संविलयन कर नियमितीकरण करना है।
डाटा एंट्री आपरेटरो कि मांग जायज :जयप्रकाश
सहकारी संस्थाओ मे कार्यरत डाटा एंट्री आपरेटरो की मांगे जायज है जिस पर सरकार को गंभीरता पूर्ण विचार कर शीघ्र निर्णय लेने कि आवश्यकता है उक्त बाते सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कही उन्होंने कहा कि वर्तमान मे ऋणी किसानों से फ़सल बीमा कि कटौती कि गई है जिसका प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना के पोर्टल पर इंद्राज किया जाना है. चुकि फ़सल बीमा का काम समय सीमा के भीतर किया जाना होता है यदि सहकारी संस्थाओ मे कार्यरत आपरेटर संघ कि हड़ताल समय पर वापस नहीं होता तो फ़सल बीमापोर्टल ,खरीफ फसल ऋण पोर्टल कि एंट्री आदि का कार्य प्रभावित होंगी.
