मेडिकल कॉलेज में 350 हो जाएगी छात्र-छात्राओं की संख्या।

नए शैक्षणिक सत्र के लिए 125 सीटों की मान्यता।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – मेडिकल कॉलेज में अब एमबीबीएस विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 350 हो जाएगी। नेशनल मेडिकल काउंसिल ने महासमुंद मेडिकल कॉलेज-2024-25 के नए शैक्षणिक सत्र के लिए 125 सीटों की मान्यता दे दी है। अब संभावना जताई जा रही है कि इस माह या अगले माह तक काउंसिल शुरू हो जाएगी बाद आरक्षण के आधार पर विद्यार्थियों को महासमुंद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। बता दें कि पहले सत्र में 100 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ था। दूसरे सत्र से सीटें बढ़कर 125 हो गई। अब तीसरे सत्र में 125 नए छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। नीट के परीक्षा परिणाम आ गए हैं। अब प्रवेश काउंसिल का इंतजार है। संभावना है कि इस माह या अगस्त से काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। बाद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। वर्तमान में जारीप्रथम वर्ष के बैच का एडमिशन नवंबर-दिसंबर 2022 में हुआ था। दूसरे बैच की अनुमति से पहले व्यवस्थाओं के परीक्षण के लिए एनएमसी की टीम कॉलेज प्रबंधन के द्वारा भेजे गए ईमेल, शपथ पत्र और ऑनलाइन मॉनिटरिंग के आधार पर एमएआरबी (मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड) की अनुमति के बाद नए बैच की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। मेडिकल कॉलेज के अनुसार, प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को शरीर क्रिया विज्ञान, शरीर संरचना विज्ञान, शरीर जैव रसायन विज्ञान की पीएसएम की पढ़ाई कराई जा रही है। वहीं दूसरे साल में पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, फार्मेकोलॉजी, फारेंसिक मेडिसिन साथ ही पीएसएम को प्रायोगिक और क्लीनिकल पोस्टिंग की पढ़ाई कराई जा रही है। वर्तमान में अस्पताल मेडिकल कॉलेज जिला के भवन में संचालित हो रहा है। कॉलेज की नई बिल्डिंग खरोरा में बननी शुरू हो गई है। यहां 64 एकड़ जमीन में 264 करोड़ की लागत से भवन बनाया जा रहा है।