उप स्वास्थ्य केंद्र पांडुका में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन हितग्राहियों को उपहार के साथ एक पौधा वितरण किया गया।

गुलशन साहू

पाण्डुका :– जनसंख्या पर नियंत्रण करने और इसके लिए आमजन को समझाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में सास-बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को उपस्वास्थ्य केंद्र पाण्डुका मे भी सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे हितग्राहियो को उपहार व पौधा वितरण कर समान किया गया। हितग्राहियों को परिवार नियोजन छोटा परिवार सुखी परिवार नियोजन के अंतर्गत स्थाई-अस्थाई साधनों के बारे में अवगत कराया, जिसमे सास बहू ग्रामीण सभी को उपहार के साथ एक पौधा वितरण किया गया जिसे लगाने के बाद उसकी अच्छी देख रेख कर पुत्र की तरह बड़े करने की बात भी कही गयी |सास बहू अपने परिवार नियोजन संबंधी अनुभवों को साझा कर सास बहू सम्मेलन के माध्यम से गांव की महिलाओं में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।जिसमें स्वास्थ्य संयोजक क्षमा निर्मलकर एवं प्रशांत साहू समस्त मितानिन ग्रामीण महिलाएं उपस्तिथ थे।