प्रमोद दुबे
महासमुंद – सनातन सेवा समिति द्वारा संचालित स्थानीय वृंदावन विद्यालय इग्लिश मीडियम हाईस्कूल में गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण में संचालक एम. आर. विश्वनाथन, संचालिका श्रीमती सुजाता विश्वनाथन, उप प्राचार्या श्रीमती इंदु मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती आशा ज्योति डोरा, उर्मिला अग्निहोत्री, विजय लक्ष्मी राव, अमृता चंद्राकर व अन्य शिक्षिक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात संस्था के संचालक एम. आर. विश्वनाथन, संचालिका श्रीमती सुजाता विश्वनाथन व अन्य सभी वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं का कक्षा 10 वीं के छात्र- छात्राओं ने चरण धुलाकर गुरुजनों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर आरती पूजा की। कक्षा 10 वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार कविता, गीत व भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं पूर्वा चंद्राकर, भूमि देवांगन, सुनीधि यादव, आनुश्री अग्रवाल, मान्यता साहू, नूपुर साहू, व अन्य छात्र-छात्राओं ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताया। उप प्राचार्या श्रीमती इंदु मिश्रा, वरिष्ठ शिक्षिका आशा ज्योति डोरा एवं उर्मिला अग्निहोत्री ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं रेखा साहू, वर्षा चंद्राकर, साधना राठौड़, एम. रजनी, संध्या सोना, जागृति साहू, दामिनी वैष्णव, सुषमा साहू, चंदना सोनी, सुमन साहू, नीरू मांझी, यशवंत धृतलहरे, सागर गंडेचा, भूमिका वर्मा, मनीषा बावनकर, शुभ्रा अग्रवाल, सविता ढ़ीढ़ी, नंदनी साहू, सुमन साहू, अंशु यादव, हीरा साहू, मोनिका साहू एवं लक्ष्मीनारायण साहू का योगदान रहा।
