मोदी 3.0 के बजट में निराशा, युवाओ के लिए झुनझुना – डॉ रश्मि चंद्राकर

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि मोदी 3.0 के बजट में निराशा और हताशा. किसान के लिए कुछ नहीं, न MSP की गारंटी, न कर्ज से राहत, न डीजल-कीटनाशक दवाई-खाद की कीमत कम, बस बातें ही बातें. युवा के लिए झुनझुना-नए रोजगार का कोई रास्ता नहीं, मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा को 10 साल से कोई राहत नहीं, न टैक्स एक्सेम्पशन स्लैब बढ़ी, न ही कोई राहत. देश के गरीब की जिंदगी सुधारने के लिए शून्य बस 5 किलो राशन लो और गरीबी में गुजारा करो।चुनाव के दौरन ही, मोदी जी ने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि 100 दिनों का एक्शन प्लान हमारे पास पहले से ही है जब एक्शन प्लान दो महीने पहले था, तो कम से कम बजट में ही बता देते!
बजट में न कोई प्लान है, और भाजपा केवल जनता से धोखेबाज़ी करने के एक्शन में व्यस्त है।वहीं रेलवे में इतनी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा, रेलवे भर्ती जैसी जरूरी चीजों की बात नहीं की गई। मोदी सरकार ने रेलवे का बजट बहुत कमजोर बनाया है। मोदी सरकार के बजट में SC-ST का नाम ही नहीं है।
इस बार SC-ST को जिस स्पेशल कंपोनेंट के तहत पैसा देना था, वो नहीं किया गया। शायद मोदी सरकार, किसानों, मजदूरों, गरीबों, दलितों से नाराज है, क्योंकि इन सभी ने INDIA गठबंधन का समर्थ किया है। इसलिए वे इनको नजरअंदाज कर सबक सिखाना चाहते हैं। वहीं जातिगत जनगणना करने के लिए जितना बजट रखना था, उसका भी कोई जिक्र नहीं किया गया। मोदी सरकार ने युवाओं के लिए कांग्रेस की योजना कॉपी-पेस्ट की और नाम बदल दिया।
सारा देश महंगाई से जूझ रहा है, लेकिन बजट में महंगाई के खिलाफ कदम उठाने की बात नहीं की गई। इस बजट में सिर्फ कुर्सी बचाने के लिए कुछ लोगों को खुश किया गया है।