दीर्घ योग साधना के लिए पतंजलि योग साधक सम्मानित।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – पतंजलि योग समिति के योग गुरुओं ने योग के क्षेत्र में 17 वर्षों की निरंतर योग साधना की है एवं स्वस्थ समाज को गढ़ने में अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा योग एवं प्राणायाम के प्रति समर्पित कर दिया है, इससे बड़ा जनकल्याण का उदाहरण और क्या हो सकता है- उक्ताशय के विचार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर प्रसाद केसरी योग गुरुओं के सम्मान समारोह में व्यक्त कर रहे थे।पतंजलि योग समिति जिला इकाई के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में योग के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं आध्यात्मिक गौरव सम्मान से सम्मानित सतीश उपाध्याय, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति श्रीमती बलवीर कौर, विश्वजीत पटेल जिला प्रभारी भारत युवा स्वाभिमान, विवेक कुमार तिवारी,प्रशिक्षक छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ,श्रीमती नीलम दुबे, व्याख्याता शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग, एवं दिवाकर मिश्रा वरिष्ठ आचार्य सरस्वती शिशु मंदिर मनेद्रगढ़ को शाल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।गुरु पूर्णिमा उत्सव में राकेश अग्रवाल ,(गुल्लू) , कैलाश दुबे, रामसेवक विश्वकर्मा,कविता मंगतानी, धर्मराज वर्मा, जगदंबा अग्रवाल, पिंकी सलूजा,जसवीर सिंह रैना ,पिंकी रैना ,नारायण अग्रवाल, सहभागी रहे। कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन एवं आयोजन योग साधक विवेक कुमार तिवारी के द्वारा किया गया। सम्मानित समस्त योग गुरुओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक ठाकुर प्रसाद केसरी के द्वारा उन्नत भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर के खेल प्रांगण में आयोजित किया गया।
