मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 44 जोड़े।

कांकेर पखांजुर से विजय  कुमार की रिपोर्ट

पखांजुर – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन कांकेर परियोजना अधिकारी के बैनर तले 20 जुलाई दिन शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया जिसमे 44 जोड़े ने विवाह के परिणय सूत्र में बंधे। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा उन लोगों को सहायता प्रदान किया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान करती है। पूरे कोयलीबेड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायतों से युवक युवतियां जो आर्थिक कारणों के चलाते शादी नही कर पा रहे थे उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास अपना पंजीयन करवाया और अपने परिवार के साथ पखांजूर कृषि मंडी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह मे शामिल होकर योजना से लाभान्वित हुवे।

वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ विवाह के मंगल परिणय सूत्र में बंधे इस दौरान उन्हें विवाह के आयोजन व्यवस्था पर पंडाल, भोजन परिवहन व्यय , मंगल सूत्र, वर वधु के कपड़े जूते, प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 21हजार रुपए की राशि बैंक खाते में अंतरित की गई । उपहार के रूप में बैग, श्रृंगार सामाग्री, किचन का बर्तन के अलावा जोड़ो को विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । शादी समारोह में शामिल अथितियो का स्वागत किया गया विवाह संपन्न होने के बाद अथितियों ने वर वधु जोड़ो को आशीर्वाद दिया और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी । विवाह समारोह में जोड़े रविशंकर मंडल पीवी 2 की शादी पीवी 120 अपर्णा विश्वास से हुई उसने बताया की वह अपर्णा से प्रेम करता है पैसे की कमी के कारण शादी नही कर पा रहा था दोनों परिवार वाले इस शादी से काफी खुश है। सामूहिक शादी करने से विवाह के आयोजन में होने वाले फिजूलखर्च बच गया शासन से मिले प्रोत्साहन राशि का सदुपयोग कर रोजगार कर परिवार चलाऊंगा।

इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अथिति नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका साहा ,कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष कोयलीबेड़ा देवली नुरूटी, विशिष्ट अथिति सुमित्रा मंडल जिला पंचायत सदस्य, अंजली अधिकारी, दिलीप बघेल किशोर मंडल , मायारानी सरकार नगर पंचायत उपाध्यक्ष , बबलू सरकार, सरिता नाग, शंकर नाग, गोमती निषाद, संगीता कांगे,शिवानी हालदार, संध्या हालदार नारायण साहा समेत अन्य की उपस्थिति रही। आयोजन के सफल संचालन में तहसीलदार कुलदीप ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।