प्रमोद दुबे
महासमुंद। छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज की अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, मनीष शर्मा, सचिव दीपक तिवारी, सह सचिव कुंदन चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष सत्तु तिवारी, संगइन सचिव हितेंद्र तिवारी बनाए गए है। परामर्श समिति में देवेंद्र दुबे, शंकर पाण्डेय, अरूणेंद्रधर दीवान, गिरधर पाण्डेय, हेमंत तिवारी, सुधांशु दीवान, चंद्रबदन मिश्रा, संतोष शुक्ला, विशेष आमंत्रित में अनिल शर्मा, नरेंद्र दुबे, शैलेंद्र शर्मा, पं. पंकज तिवारी, पं. जवाहर त्रिवेद्वी, पं. व्यासनारायण तिवारी, प. हेमंत त्रिवेद्वी व पं. पुरूषोत्तम शर्मा को नियुक्त किया गया है। इसी तरह महिला समिति में 10 तथा कार्यकारिणी में 17 सदस्यों को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों छत्तीसगढ़ी ब्राम्हण समाज की आमसभा हुई जिसमें प्रमोद तिवारी को अध्यक्ष चुना गया था।
