कहा, पूर्व सेवा के आधार मिले पुरानी पेंशन।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – शिक्षक एल बी संवर्ग की समस्या को लेकर थानसिंह दीवान सभापति जनपद पंचायत बागबाहरा, कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महासमुंद के साथ छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में महासमुंद जिला से प्रांतीय संयोजक और दुर्ग संभाग प्रभारी सुधीर प्रधान, रायपुर संभाग प्रभारी देवनाथ साहू, जिलाध्यक्ष नारायण – चौधरी, जिला सचिव नंदकुमार साहू, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, सहसचिव सालिकराम साहू, कोषाध्यक्ष बागबाहरा देवेंद्र चन्द्राकर के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिक्षक एल बी संवर्ग को उनके प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन देने व क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करने का ज्ञापन देकर विस्तृत चर्चा की।
सीएम साय ने प्रतिनिधियों की पुरानी पेंशन सहित सभी विषय की चर्चा को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी मांगो को दिखवाकर निर्णय लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शोभा सिंह देव, संगठन मंत्री पूर्णानंद मिश्रा, प्रचार मंत्री केशवराम साहू, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अर्चना तिवारी, कार्यकारीजिलाध्यक्ष सादराम अजय, जिला कोषाध्यक्ष विजय प्रधान, प्रवक्ता लोरिश कुमार, संयोजक लालजी साहू, समन्वयक नरेश पटेल, कौतुक पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष महासमुंद राजेश साहू, विनोद यादव, महेंद्र चौधरी, गजेंद्र नायक, ललित साहू, अरुण प्रधान, उपाध्यक्ष दीपक देवांगन, दिलीप नायक, वीरेंद्र नर्मदा, खिलावन वर्मा, खोशिल गेन्द्रे, पुष्पलता भार्गव, अनिल सिंह साव, अरुण प्रधान, विजय शंकर विशाल, हेमंत दास, गजानंद भोई, गौरी शंकर पटेल, मनीष अवसरिया, सोमनाथ चौहान, कैलास पटेल, देवेंद्र भोई, लक्ष्मण दास मानिक पूरी, राधेश्याम पटेल सहित समस्त जिला एव ब्लॉक पदाधिकारियों ने शिक्षकीय समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग किया है। उक्त जानकारी जिला सचिव नंदकुमार साहू एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने दी।
