ओड़िशा से मप्र गांजा ले जा रहे आरोपी पकड़ाया, भेजा जेल।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – सायबर सेल और सिंघोड़ा थाना द्वारा वाहनों की जांच के दौरान ओडिशा से म.प्र ले जा रहे 25 किलो गांजा बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस 20 बी के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राज मार्ग 53 पर स्थित रेहटीखोल नाका के पास बरगढ़ ओडिशा की तरफ से आ रहे छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 04 एलडी 8429 को रोका गया। उसमे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 35 वर्षीय राजेश साहू पिता छन्नूलाल साहू बताया। साथ ही अपना पता हुजुर थाना अशोका गार्डन भोपाल म.प्र बताया।ओडिशा आने का कारण पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगा। जिससे संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान ट्राली में 25 किलो अवैध मदाक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी कीमत 37 लाख 50 हजार रुपए है।