*युवा कांग्रेस ने सैकड़ो लोगो को मास्क और सेनेटाइजर का किया वितरण, लोगो में कोरोना के खिलाफ फैलाई जागरूकता :

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-
*आज अंतागढ़ के विधायक अनुप नाग के निर्देशानुसार एवं पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा जी के आहान पर युवा कांग्रेस के द्वारा बंगाली नव वर्ष के पावन अवसर पर परलकोट के सैकड़ों आम लोगो, दुकानदारों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप के बारे में अवगत कराते हुए सभी को मास्क और सेनेटाइजर वितरण किया गया और साथ ही साथ सभी लोगो से युवा कांग्रेस ने नियमित रूप से मास्क का उपयोग करने, सेनेटाइजर से नियमित रूप से हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का निवेदन किया ।*
*आज इस मास्क और सेनेटाइजर वितरण कार्यक्रम में तरुण हालदार, युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आकाश महंत, युवा नेता कपिल दीक्षित, विधान बिस्वास, स्वपन चक्रवर्ती, अमल बड़ाई, प्रणव मंडल, संजय कीर्तनिया, निहार सरकार, मीता मंडल, हरिमन ढाली, दिपंकर सरकार, राजा सरकार, तरुण हालदार, शशि भूषण सरकार समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई ।*
