*पखांजुर से बिप्लब कुंडू-
पखांजुर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने कार्यकता सम्मेलन कर ब्लॉक कमेटी का गठन किया।
पखांजुर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने कोविड 19 संक्रमण से बचाव के नियम का पालन करते हुए पखांजुर में कोयलीबेड़ा ब्लॉक की कार्यकता सम्मेलन आयोजन कर ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया है।

सम्मेलन की अध्यक्षता जोतिन बावली ने किया । कार्यक्रम को एआईकेकेएमएस की छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी संयोजक आत्माराम साहू ने ऑनलाइन सभा को सम्बोधन करते हुए कहां की जनता एवं किसान विरोधी कृषि कानून अवाम पर फासीवादी एक तानाशाही शासन की रवैया के अकतेयर में लाया गया हैं। यह पूर्णतः किसान एवं जनता के विरुद्ध में तथा कारपोरेट घराने के पक्ष में लाया गया, इस बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य में सरकार द्वारा खरीदी करने की व्यबस्था को पूर्णतः खत्म कर देगा, और इस व्यवस्था में कॉरपोरेटो को किसानों से मन- मर्जी खरीदी बिक्री कर अत्यधिक मुनाफा कमा लेने की पूरी छूट दी गई है, अनुबंध खेतो में किसान स्वयं अपने ही खेतो में कॉर्पोरेटो के बंधुआ मजदूरों में तब्दीली हो जायेने की नीतियों को लादा गया। पहले अत्यधिक फसलो का संग्रह कर रखना और अधिक कीमतों पर बेचना।
उन्होंने ये भी कहा कि आजाद देश की जनताओं ने संघर्ष कर इसे कालाबाजारी एवं अपराध की श्रेणी में रखने की आन्दोलन में कानून बनाने सफल हुए थे ।परन्तु वर्तमान की कृषि कानून की इस बिल में कालाबाजारी करना ना अपराध है और ना ही इसे कालाबाजारी कहाँ जायेगा। बल्कि इस कृषि कानून के तहत किसानों की उत्पादों पर पुंजीपतियों की बेतहाशा मुनाफाखोरी करने की कानून अधिकार बना दिया। जो कि यह कृषि कानून सम्पूर्ण रूप से किसान एवं जनता को बेतहासा लूटने की खुली बाजार में शोषण करने की अधिकार दे दिया गया है। इस लिए देश की अन्नदाता केंद्र सरकार की जान विरोधी कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की बॉर्डर से किसान आंदोलन पूरा देश की कोने – कोने से कृषि कानून को रद्द करने की जन रोष देश में उबाल रहा है। इस ऐतिहासिक कृषि आंदोलन में अबतक (300) तीन सौ से अधिक शहीद किसान ने जान कुर्बान किये हैं ।आंदोलनरत आमजनताओं – किसानों की एक ही आवाज बुलंद कर रहे है कि ” लरेंगे जितेंगे” । जनता व किसान विरोधी कानून केंद्र सरकार जब तक रद्द नही करेंगें तब तक यह आंदोलन में डटे रहेंगे। चाहे जितनी भी वर्ष लगे पुंजीपतियों के हित जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करते रहेंगे।
साथ ही सम्मेलन में ब्लॉक कमेटी की घोषणा राज्य कमेटी संयोजक पथिक अधिकारी ने केंद्र कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया एवं पदाधिकारी की प्रस्तावित नामों कि घोषिणा किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष अजित मिस्त्री, उपाध्यक्ष दिलिप, सचिव अनिमेष विश्वास, कोषाध्यक्ष महेश मण्डल, विश्वास,ज्योतिन बावली, सुधिर मण्डल, उप सचिव चंचल हालदार, रामु नुरुटी, शैलेन्द्र मण्डल, मीडिया प्रभारी दीपंकर मण्डल, श्रीदाम ढाली, कार्यकरणी सदस्य अभिमन्यु राय, अजित विश्वास, पतिराम मण्डल , बुद्धदेव सरकार, प्रेमानन्द मण्डल, मनोज राणा, गोतम राणा, अजित मण्डल ,अनिल कश्यप, नितेष पटारी आदि
