ट्रक से डीजल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

ब्रेजा कार और 145 लीटर डीजल किया गया बरामद।

सुरेन्द्र मिनोचा

बैकुंठपुर/कोरिया – जिले की पटना पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्रेजा कार और उसमे रखा 145 लीटर डीजल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 09 जुलाई 2024 को प्रार्थी कुलदीप सिंह पिता मेजर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी पटना के द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने ट्रक में डीजल भरवाकर अपने घर के पास ट्रक खड़ा किया था।उसी रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा ट्रक का तेल टंकी को तोड़कर करीब 200 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया है।

उक्त रिपोर्ट पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 176/2024 धारा 305 BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान थाना की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झुमरपारा पटना में एक अज्ञात ब्रेजा कार की डिक्की में जरकिन भरकर डीजल रखा है। उक्त सूचना के आधार पर मुखबिर के बताए स्थान पर ब्रेजा कार वाहन में रखे डीजल करीब 145 लीटर डीजल की कीमत करीब 13,485/- एवं एक ब्रेजा कर जिसकी कीमत करीब 06 लाख रुपए तथा चोरी हेतु प्रयोग सामग्री को जप्त कर आरोपी विजय कुमार चौबे पिता भवन अमृता किशोर निवासी ग्राम चंदौली जी नंदा हॉस्पिटल के पीछे थाना चंदौली जिला चंदौली उत्तर प्रदेश एवं आरोपी सुमन कुमार पांडे पिता स्वर्गीय रामचंद्र पांडेय उम्र 25 वर्ष निवासी रनर थाना पटना को गिरफ्तार पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।