अहिंसा रथ यात्रा का मनेन्द्रगढ़ में अभूतपूर्व स्वागत।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – भगवान महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाणोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री अंहिसा रथ यात्रा पूरे भारत भ्रमण के लिए निकली है,इस यात्रा के मनेन्द्रगढ़ पहुँचने पर जैन धर्मावलंबियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया,इस अवसर पर गुरुवार को प्रातःशोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गो से अहिंसा परमो धर्म:,जियो और जीने दो का सन्देश देते हुए गुजरी।बुधवार की शाम रथ यात्रा मनेंद्रगढ़ नगर पहुंची।

शाम 7:30 बजे से श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सिविल लाइन में रथ में विराजमान श्री जी की महा आरती की गई,इसी तारतम्य में गुरुवार प्रातः7:30 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के समक्ष में रथ में विराजमान श्री जी का अभिषेक ,शांति धारा एवं पूजन किया गया , तत्पश्चात उक्त रथ की शोभायात्रा नगर में निकाली गई।शोभा यात्रा के दौरान रितेश जैन,संतोष जैन नाहर,विजयंत जैन,रवि जैन,आशु जैन,ज्ञानचंद जैन,सुनील कुमार जैन, अनुराग जैन, विजय जैन, सौरभ जैन, अखिलेश जैन, सुनील जैन, विजय जैन,विवेक जैन, ओम प्रकाश जैन, श्रीमती प्रभा जैन,श्रीमती आशा जैन,श्रीमती सिम्मी जैन,श्रीमती लक्ष्मी देवी जैन,श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती उषा जैन,श्रीमती कमला देवी जैन,श्रीमती वंदना जैन, मुक्ति जैन समेत समाज के सभी जन उपस्थित रहे। आयोजन के उपरांत रथ पेंड्रा के लिए रवाना हो गया।
