जल जीवन मिशन में लगातार खबरों के बाद बीजापुर कलेक्टर अनुराग पांडेय ने की बड़ी कार्यवाही।

PHE में कार्य करने वाले 13 ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करते हुए उनके 29 कार्यो को किया निरस्त एंव ठेकेदारों द्वारा जमा की गई अमानत राशि ( FDR ) को राजसात करने की कार्यवाही की गई साथ ही भविष्य में जल जीवन मिशन के तहत किसी भी कार्य की निविदा में भाग नही ले सकेंगे।

दैनिक अजय उजाला की खबर का असर

ईश्वर सोनी बीजापुर

बीजापुर –  जिले में जल जीवन मिशन के सुस्त कार्य से कई ग्राम के ग्रामीण परेशान थे। इस विषय को दैनिक अजय उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद इस खबर का असर देखने को मिल रहा है। अब उम्मीद की जा रही है कि पेगड़ापल्ली (मद्देड) के ग्रामीणों अब दूर दराज से पानी नही लाना पड़ेगा।भ्रष्टाचार के चलते पेगड़ापल्ली (मद्देड) के ग्रामीण पिछले दो साल से शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे थे। लेकिन अब दैनिक अजय उजाला द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद पीएचई विभाग हरकत में आया और दो साल से बंद पड़े पाईप लाईन को सुधारने ठेकेदार पहुंच चुका है। अब उम्मीद की जा रही है कि दो साल से परेशान ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

दरअसल दैनिक अजय उजाला ने जिले में जल जीवन मिशन में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। कुछ अधिकारीयों और ठेकेदारों की मिलीभगत के चलते कई ग्रामों में काम अधूरा था। कहीं पाइप लाइन नहीं बिछी थी, तो कहीं बिना पाइप लाइन के नल लगा दिए गए थे। टंकी का भी काम पूरा नहीं हुआ था। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद पीएचई के अधीक्षण अभियंता एस के चंद्रा बीजापुर पंहुचे थे।

हमने जितने गांवों का जिक्र किया था, उन्होंने उनमें से कुछ गांव पंहुच नल जल योजना की जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता को भी कार्य मे लापरवाही नज़र आई। कहीं पाईप लाईन लीकेज है तो कहीं पाईप लाईन ही नही बिछाई गई है। नल स्टैंड पोस्ट भी जंहा जरूरत नही है वहां बना दिया गया। चबूतरा भी टूटफूटी अवस्था मे मिला। नल जल के गुणवत्ताहीन कार्यो को देख अधीक्षक अभियंता भी विभागीय कर्मचारियों पर नाराज़ हुए थे।

अधूरे पड़े जल जीवन मिशन के काम को लेकर कलेक्टर ने 13 ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट वन्ही उनके 29 कार्यो को किया निरस्त।


लगातार खबर लगने के बाद जल जीवन मिशन अधूरे काम करने पँहुचे ठेकेदार , तेजी से होने लगे कार्य कई गांवों में अब जल्द ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पानी।