50लाख के बीमा, अनुकम्पा नियुक्ति एवम् अन्य सुविधा की मांग

 

50लाख के बीमा, अनुकम्पा नियुक्ति एवम् अन्य सुविधा की मांग

छत्तीसगढ़ में कोरोना ( covid_19)के बड़ते मामलो के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ शिक्षको की ड्यूटी बिना किसी प्रकार की सुविधा के कोरोना रोकथाम एवम नियंत्रण से संबधित कार्यों में लगाई जा रही है
छ ग शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री यशवन्त सिंह वर्मा एवँ संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने बताया कि कोरोनाकाल में बिना किसी प्रकार की सुविधा के शिक्षको की कांटेक्ट ट्रेसिंग,वैक्सिनेशन ,कंटेनमेंट जोन,सहित शवों को शमशान घाट तक पहुंचने ,अंतिम संस्कार के लिए समन्वय करने में ड्यूटी लगाई जाने से शिक्षको में आक्रोश व्याप्त है।
छ ग शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह प्रांतीय महामंत्री यशवंत सिंह संभागीय सचिव ओंकार वर्मा उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा कोषाध्यक्ष गोविंद सोनी जिलाध्यक्ष सुनील नायक रायपुर नवीन चंद्राकर धमतरी टेकराम सेन महासमुंद प्रकाश तिवारी बलोदाबाजार एन के वर्मा गरियाबंद टिकेश ठाकुर कांकेर हरीशपाठक बस्तर एल बी यादव दंतेवाड़ा शैलेंद्र भादौरिया सुकमा निर्मल शार्दुल कोंडागांव ने मांग की है कि।
1 शिक्षको का50 लाख का बीमा कराया जावे
2 कोरोना संक्रमण से मृत्य शिक्षक के परिवार वालों को सभी नियमों को शिथिल करते हुए योग्यता के आधार पर अनुकम्पा नियुति दी जावे
3 शिक्षको को कोरोना के फ्रंट लाइन वर्कर की सुविधा दी जावे
4 ppt कीट सहित आवश्यक सामग्री प्रदान किया जावे
5 सभी शिक्षको को बिना आयु बंधन के वैक्सिनेशन की व्यस्था की जावे ।