राजिम। राजिम क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता व पार्षद महेश यादव ने राजिम में कम से कम सर्व सुविधा युक्त 50 बिस्तर का कोविड अस्पताल की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है जिसे रोक पाने में राज्य सरकार अक्षम साबित हो रहा है । गरियाबंद जिले में भी कोरोना अपना विकराल रूप धारण कर चुका है समय रहते इसका उन्मूलन किया जाना जरूरी है अन्यथा स्थिति विकराल होने की संभावना है । राजिम क्षेत्र भी इससे अछूता नही है , राजिम नगर में कमसे कम 50 बिस्तरों वाला कोविड सेंटर की आवश्यकता है , जिसमें ऑक्सीजन की सुविधा वेंटिलेटर की सुविधा हो ,

चूंकि अधिकतर मृत्यु ऑक्सीजन की कमी के कारण हो रहा है , जिसे ध्यान में रखते हुये तत्काल ये सब सुविधा अविलम्ब उपलब्ध होना चाहिये जिससे जान माल की रक्षा हो सके । इसके लिये क्षेत्रीय विधायक को भी पहल करनी चाहिए ।
