शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन।

अतिथियों के साथ बच्चों ने भी किया वृक्षारोपण।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – मौहारपारा स्थित प्राथमिक स्कूल में नव प्रवेशी बच्चों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद जफरुन्निशा शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उन्होंने कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

वार्ड नं 4 की पार्षद जफरुन्निशा शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के शिक्षा एवं मार्गदर्शन अनुसार ही चलना चाहिये। हमेशा गुरुजनों का सम्मान करें। उन्होंने बच्चों को मोबाइल पर ज्यादा समय नहीं बरबाद कर पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने कहा। कार्यक्रम में बच्चे
पार्षद जफरुन्निशा शाह को अपने बीच पाकर बहुत ही खुश नजर आ रहे थे।

शाला प्रवेश उसव में आये सभी अतिथियों ने कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण भी किया साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” योजना के तहत सभी अतिथियों ने शाला परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रधान पाठक गोविंद दास ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड नं 4 की पार्षद जफरुन्निशा शाह, पूर्व पार्षद जमील शाह, संकुल प्रभारी उदयभान मिश्रा,
राजेश बैगा, मनीष यादव,रेणुका यादव,अलका चौहथा,सुमा सेन के साथ स्टाफ उपस्थित रहे।