प्रमोद दुबे
महासमुंद – लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की छवि भारतीय जनता पार्टी द्वारा गलत रूप से पेश करने व उनके बयानों को तोड़. मरोड़ प्रचारित करने के खिलाफ शहर के नेहरू चौक में चारो धर्मों के प्रतीकों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस जनों ने वर्तमान विपक्ष के नेता के पक्ष में नारेबाजी की व भाजपा के ऐसे गलत प्रयासों की निंदा। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने उपस्थित जनों से कहा कि लोकतंत्र में ऐसी पहली घटना है जिसमे विपक्ष के नेता की छवि बिगारड़ने का प्रयास किया गया है, विचारों की लड़ाई को छोड़ भाजपा निजी बयानों को गलत रूप से पेश कर एक धर्म विरोधी होने का प्रचार कर रही है। जबकि वास्तविकता में श्री गांधी सभी धर्मों के सम्मान की बाते पूर्व में भी कह चुके है। धरना प्रारंभ से पूर्व नेहरू जी की प्रतिमा में पुष्प गुच्छ अर्पित कर नपाध्यक्ष ने आंदोलन की शुरुआत की। धरने में पूर्व पार्षद गुरमीत चावला, तुलसी साहू, राजू साहू, अनवर हुसैन, प्रकाश आजमानी, नितेन्द्र बेनर्जी, अजय थवाईत, टोमन कागजी, निरंजना चन्द्राकर, माया पांडे, भूमिका ध्रुव, दशोदा ध्रुव, ईशा टंडन, मानकुंवर सोनम, रामटेके, एरिश अनवर, सोहेल खान, मोनू खनूजा, कुणाल रंगारी, संघनजोत सिंघ, भोला चंद्राकर, नथिला सोना, विवेक चंद्राकर, राहुल आवडे, सुरेंद्र ठाकुर समेत कांग्रेसजन व विभिन्न समाजजन मौजूद रहें।
