14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम।
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – देश मे लगातार तीसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर एवं एनडीए की सरकार, मतदाताओं द्वारा तीसरी बार चुने जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देश पर उपरोक्त कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है।इसमें विकसित भारत , भाजपा का संकल्प पत्र, मोदी की गारंटी, इन विषयों पर भी चर्चा होगी।यह भाजपा का संस्कार है कि वह मतदाताओं को भगवान के रूप में देखती है एवं सदैव उनका धन्यवाद करती है साथ ही साथ भाजपा जनता से किए गए वादों के बारे में चर्चा भी करती है, उसका रिपोर्ट कार्ड भी देती है,इसलिए भारत देश की जनता ने ,देश के करोड़ों मतदाताओं ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अवसर दिया है। विपक्ष के लोगों ने अनेक प्रयास किए,यहां तक कि देश के दुश्मनों तक का सहयोग किया, सारे विरोधी एक हो गए ,लेकिन फिर भी जनता ने तीसरी बार एनडीए की सरकार को ही मौका दिया ,राष्ट्र हित में मतदाताओं का लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है।

जिसको लेकर भाजपा जिला कार्यालय चैनपुर स्थित अटल कुंज मे लोकसभा सहप्रभारी मनोज शर्मा कटघोरा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे 13 जुलाई को मनेन्द्रगढ़ विधानसभा का अभिनंदन कार्यक्रम पोड़ी मंगल भवन मे एवं 14 जुलाई को भरतपुर- सोनहत विधान सभा का अभिनंदन कार्यक्रम जनकपुर स्थित समुदायिक भवन मे 12 बजे से रखे जाने का निर्णय लिया गया।उक्त कार्यक्रम मे मतदाताओं को तिलक लगाकर, पटका पहनाकर, शाल श्री फल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक मे राम लखन सिंह, वीरेंद्र सिंह राणा, जमुना पाण्डेय, आशीष मजूमदार, मनोज केशरवानी, श्रीमती सरोज यादव, कमला गढ़देवा, मनोज शुक्ला,सरोज जायसवाल, विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र त्रिपाठी, धर्मेद्र पटवा, विवेक अग्रवाल, आलोक जायसवाल, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप वर्मा, संजय गुप्ता,राहुल जायसवाल इत्यादि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
