रेत और रायल्टी चोरी मामले में 6 के खिलाफ जुर्म दर्ज।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – जिले में खनन माफियाओं पर लगातार कार्रवाई जारी है, प्रशासन ने अवैध उत्खनन और परिवहन करते 40 हाईवा पकड़ा, बाद जिला खनिज अधिकारी ने 6 खनन माफियाओं पर जुर्म दर्ज कराया है। आरोपियों पर रेत चोरी करने पर धारा 379 आईपीसी तथा खनिज अधिनियम की धारा 21 लगाई गई है। खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि बेलसोंडा निवासी सूर्या चंद्राकर, आरंग निवासी बसंत चंद्राकर, खेमिन बाई, एवन कुमार साहू तथा संदीप साहू को 19 जून 2024 की रात करीब 2 बजे अवैध रूप से रेत लगभग 525 घन तथा रायल्टी करीब 1.31 लाख रुपये चोरी करते पाया गया। इसी तरह 23 जून 2024 की रात करीब 10:45 बजे तुमगांव निवासी बलराम कांत साहू को रेत लगभग 40 घन एवं रायल्टी करीब 7 हजार 720 रुपये चोरी करते पाया ।