आप सभी बच्चें देश का भविष्य है, लक्ष्य के लिए जुट जाए – राशि।
प्रमोद दुबे
महासमुंद – बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस शहर के विभिन्न स्कूलों में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। शहर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मिडिल स्कूल, प्रधानमंत्री श्री प्राइमरी स्कूल स्टेशन पारा स्कूल, आशी बाई गोलछा प्राइमरी व मिडिल स्कूल तथा कुम्हारपारा प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित था। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग के साथ वार्ड पार्षदगण महेंद्र जैन, पवन पटेल और ब्लाक शिक्षा विभाग के अधिकारी व शालेय समिति के मनोनीत सदस्य गण व शालेय परिवार के शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे। श्रीमती महिलांग व अन्य अतिथिगणों ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराया। आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा कि आप सभी कल देश के सुनहरे भविष्य है किसी मे वैज्ञानिक तो किसी मे कुशल प्रशासनिक अधिकारी व एक लोकप्रिय राजनेता बनने की प्रतिभा छिपी है। हमें उनको निखारने की जरूरत है। इस विद्या के मंदिर में आपको पाठ्य पुस्तकों के अध्ययन व गुरुजनों के मार्गदर्शन से आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति होगी। इन्ही आशाओं व विश्वास के साथ आप आज से अपने लक्ष्य की प्राप्ति के अभियान में जुटने की अपील की। शिक्षा के साथ नपाध्यक्ष ने स्वछता योग व श्रम करने की सलाह भी बच्चों को दी। मुख्य अतिथि के कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहें पार्षद महेंद्र जैन और पवन पटेल ने स्कूल के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की व शाला विकास में यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। स्कूली बच्चों को नपाध्यक्ष व अतिथियों ने स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकों व गणवेश व मिष्ठान वितरण किया। श्रीमती महिलांग के साथ युवा नेता आरिश अनवर व अध्यक्ष सहयोगी के रूप में नीरज परोहा, ब्लाक शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्रीमती उषा शर्मा, शिक्षा विभाग समन्वयक जागेश्वर सिन्हा, प्रधान पाठक श्रीमती चंचला गुप्ता, विजय लक्ष्मी चन्द्राकर, सुशील शर्मा, प्रणीत शर्मा शिक्षक भारती सोनी देवेंद्र ठाकुरए खुशबू गजेंद्र, खगेन्द्र तारक समेत अन्य शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
