भाजपा मण्डल महामंत्री ने दिया ख़बरगंगा और स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद
जामगांव:-भारत के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आह्वान और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू जी के निर्देशन में टीकाकरण का कार्य बड़े जोरो पर है, तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी पंचायत सचिवों के साथ मिलकर अलग अलग स्थानों में शिविर लगाकर अनवरत रूप से टीकाकरण का कार्य कर रहे है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी फिंगेश्वर के मण्डल महामंत्री मिन्जून साहू ने ख़बरगंगा समाचार पोर्टल, स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग तथा उनके कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है। विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग फिंगेश्वर के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामगांव में कोविड टीकाकरण सेंटर बनाया गया है,जिसके अंतर्गत 10 पंचायत जिसमे 18 गाँव आते है वहा के लोग टिका लगवाने हेतु आते है,चूंकि जामगांव से बाकी जगहों की दूरी लगभग 5 से 7 किमी पड़ती है जिसके कारण, टिका लगाने हेतु आने में ग्रामीणों को बहुत सी दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं,आजकल गर्मी का मौसम है जिसके कारण तापमान जल्द ही गर्म हो जाता है, लोगो के पास टीकाकरण केंद्र तक पहुँचने के लिये साधनों की कमी है,जिसके चलते लोग सायकल से अथवा पैदल चलकर भरी दुपहरी में टिका लगवाने आते है,साथ ही एक ही स्थान पर टीकाकरण केंद्र होने से लोगो की भयंकर भीड़ भी हो जाती थी,जिसके कारण कोरोना गाइड लाइन का पालन भी नही हो पाता था इन सभी समस्याओं को देखकर भारतीय जनता पार्टी मण्डल फिंगेश्वर के द्वारा और स्थानों में भी जहा उपस्वास्थ्य केंद्र हो या बड़ा स्कूल भवन हो वहाँ पर भी टीकाकरण केंद्र खोले जाने की मांग की गयीं थी,जिसका समाचार ख़बरगंगा ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित भी किया था। उक्त विषय के समाचार को संज्ञान में लेते हुवे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा अब अलग अलग गाँवो में शिविर लगाकर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है,जिससे आम लोगो को काफी राहत मिली है एवं अब उन्हें टिका लगवाने के लिये दूर तक सायकल में सफर कर या पैदल चलकर जाना नही पड़ता है,जिसके कारण ग्रामीण जन काफी उत्साहित दिखे है, टीकाकरण के लिये लोगो को इस प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के लिये भारतीय जनता पार्टी मण्डल फिंगेश्वर के महामंत्री मिन्जून साहू ने ख़बरगंगा समाचार पोर्टल, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष कुदेशिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जामगांव के प्रभारी डॉ. टी. आर. साहू,डोमन नायक,पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं महिला नर्स स्टाफ तथा हल्का पटवारी नोहर श्रीवास, पंचायत सचिव चेतन लाल साहू,कुलेश्वर कोसरे,कोमल साहू,अजय ध्रुव,रेव राम ढीढी सहित टीकाकरण में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्था एवं समाजसेवी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुवा अपना अपनी मण्डल की ओर से आभार प्रकट किया है।
